बिहार: साध्वी के साथ किया गैंगरेप!

बिहार: साध्वी के साथ किया गैंगरेप!

25 साल की साध्वी के साथ सोमवार को बिहार के नवादा जिले स्थित उनके आश्रम से अपहरण के बाद गैंगरैप किया गया है

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने बीते सोमवार को इस मामले की जानकारी दी और सब कुछ खुलासा किया है।

इस मामले में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अब तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस मामले में पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज ने कहा कि, पीड़िता उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है और उसे एफआईआर दर्ज करवाने के लिए इस कथित घटना की जगह से दो किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ा।

इस मामले में आगे मिली जानकारी के तहत ”पीड़िता ने चार में से दो आरोपियों की पहचान की, जो छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के हैं और उसका कहना है कि वे उसके आश्रम में कई बार आ चुके थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ”बस्ती की दो महिलाओं जिन्हें 2017 में आश्रम से चोरी के आरोपों में निकाल दिया गया था, वह सोमवार को पीड़िता के पास मदद मांगने के लिए आई थीं। इसके बाद वह उन दोनों महिलाओं के साथ एक निजी वाहन में बस्ती जाने के लिए बैठ गई।

रास्ते में, वे दोनों महिलाएं उतर गईं। इसके बाद ड्राइवर पीड़ितां को खंडहर इमारत में ले गया, जहां उसका गैंपरेप हुआ। इस मामले को ऐसा पहला मामला नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इससे पहले कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जो हैरान कर देने वाले रहे हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading