बिहार – शहाबुद्दीन के क़रीबी के बेटे की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप !

बिहार – शहाबुद्दीन के क़रीबी के बेटे की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप !

बिहार के सीवान शहर के अस्पताल रोड स्थित शहाबुद्दीन के करीबी पप्पू श्रीवास्तव उर्फ पप्पू लाला के घर में उसके बेटे की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। देर शाम हुई इस घटना की जानकारी फैलते ही शहर में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते सन्नाटा पसरा गया।

घटना की सूचना मिलते ही टाउन पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम पप्पू लाला के घर गोली चलने की पड़ोसियों को आवाज सुनाई पड़ी। इसके बाद पड़ोसियों ने देखा कि घर के सदस्य पप्पू लाला के बेटे रोज उर्फ अवनीत को जख्मी हालत में अस्पताल लेकर जा रहे है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोज को अस्पताल में डॉक्टरों ने जब मृत घोषित कर दिया तो उसके परिजन लेकर भूमिगत हो गए। पप्पू लाला के घर मे ताला जड़ा हुआ है। सभी सदस्य घटना के बाद फरार हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि इसी साल 19 अप्रैल को रोज की शादी हुई थी। मूल रूप से हुसेनगंज के सरेया के रहने वाले पप्पू लाला को एक समय सीवान में शहाबुद्दीन का खास माना जाता था।

हालांकि आज भी हेना शहाब के चुनाव में पप्पू लाला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस मौत की घटना की गहराई से जांच में जुट गई है। जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। जाँच के बाद ही सही क्या है कहां जा सकता है।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading