बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से मिला AK 47 राइफल और 2 बम !

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से मिला AK 47 राइफल और 2 बम !

बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पुलिस की छापेमारी के दौरान उनके घर से एके- 47 हथियार और दो बम मिले हैं। इसके बाद पटना से बम स्‍क्‍वॉड की टीम भी बुलाई गई है। एसडीपीओ लिपि सिंह ने एके 47 तथा दो बम मिलने की पुष्टि की है। पटना पुलिस ने बम स्‍क्‍वॉड को भी बुला लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से खबर है कि घर के अंदर से एक पीले कवर में कार्बन फ़िल्म के अंदर छुपा के रखे गए अत्याधुनिक एके-47 , हैंड ग्रेनेड और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हालांकि बरामद हथियार को लेकर ATS टीम असमंजस में है। क्योंकि बरामद हथियार AK 47 है या AK 56 इसे कन्फर्म नहीं किया जा सका है। ग्रेनेड के ब्लास्ट की आशंका को देखते हुए बम स्क्वाड की टीम को भी बुला लिया गया है।

शुक्रवार की सुबह से ही अनंत सिंह के घर पर पटना पुलिस लगातार छोपमारी कर रही है। छापेमारी बाढ़ के लदमा गांव स्थित उनके आवास पर चल रही है।

अनंत सिंह ने ललन सिंह पर लगाए आरोप

मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह का कहना है कि यह सब जदयू सांसद ललन सिंह के इशारे पर हो रहा है। वे नहीं चाहते हैं कि मैं 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ूं। उन्‍होंने यह भी कहा कि उन्‍हें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इंसाफ की उम्‍मीद है।

वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि अनंत सिंह के घर पर कई आपत्तिजनक सामान रखे हुए थे। इसे लेकर शुक्रवार को सुबह से ही छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी की कार्रवाई ग्रामीण एसपी के नेतृत्‍व में हुई। इस दौरान पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں