बिहार: उर्दू अनुवादक के लिए बहाली, ऐसे करे अप्लाई!

बिहार: उर्दू अनुवादक के लिए बहाली, ऐसे करे अप्लाई!

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने राजभाषा सहायक (उर्दू), उर्दू अनुवादक, सहायक उर्दू अनुवादक के पद पर बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. अभ्यर्थियों को चार दिसंबर 2019 के पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

1505 भर्तियों के लिए अधिसूचना
प्रभात खबर पर छपी खबर के अनुसार, बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तहत कुल 1505 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। इनमें से 1294 रिक्तियां सहायक उर्दू अनुवादक, 202 रिक्तियां उर्दू अनुवादक और 9 राजभाषा सहायक (उर्दू) पद के लिए है।

योग्यता चाहिए
सहायक उर्दू अनुवादक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से उर्दू विषय में कम-से-कम 100 अंकों के साथ इंटरमीडिएट / समकक्ष, उर्दू अनुवादक के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उर्दू विषय के साथ स्नातक / समकक्ष और राजभाषा सहायक के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उर्दू विषय के साथ स्नातक / उर्दू में स्नातकोत्तर या समकक्ष है।

क्या होना चाहिए उम्र?
अभ्यर्थियों की उम्र सीमा एक अक्तूबर 2019 के आधार पर निर्धारित की जायेगी। राजभाषा सहायक (उर्दू) और उर्दू अनुवादक के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है। वहीं, सहायक उर्दू अनुवादक क लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

जबकि, अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित वर्ग (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित वर्ग (महिला) के लिए 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष / महिला) के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष / महिला) के लिए 42 वर्ष है।

अॉनलाइन आवेदन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि पांच नवंबर, 2019 से 30 नवंबर, 2019 है। जबकि, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि पांच नवंबर, 2019 से चार दिसंबर, 2019 है।

साभार- प्रभात खबर

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں