बिल गेट्स की बेटी ने सगाई की घोषणा के बाद पहली तस्वीर शेयर की

बिल गेट्स की बेटी ने सगाई की घोषणा के बाद पहली तस्वीर शेयर की

बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स ने मिस्र के करोड़पति नायल नासर के साथ अपनी सगाई की घोषणा के बाद पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बिल एवं मेलिंडा गेट्स की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक बेहद रोमांटिक पोस्ट में कहा कि वह नायल से शादी करने जा रही हैं। जेनिफर ने पोस्ट में लिखा, ‘नायल नस्सार अपनी तरह के अकेले ऐसे शख्स हो।’

उन्होंने लिखा, ‘बीते सप्ताह बेहद खूबसूरत जगहों पर तुम्हारे साथ बिताए लम्हों में जैसे में डूब सी गई। अपनी बाकी की लाइफ मैं साथ मिलकर सीखने, मुस्कुराने और मोहब्बत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। हां, अब बहुत हो चुका।’

View this post on Instagram

✨

A post shared by Jennifer Gates (@jenniferkgates) on Feb 7, 2020 at 6:00pm PST

//www.instagram.com/embed.js

नस्सार ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘ उसने यस कहा है। अब से मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत व्यक्ति महसूस कर रहा हूं। तुम वह सबकुछ हो, जिसकी मैं परिकल्पना कर सकता हूं।’

//www.instagram.com/embed.js

नायल नस्सार मिस्र मूल के हैं और उनका बचपन कुवैत में गुजरा, जहां उनके पिता का व्यवसाय था।

नस्सार को घुड़सवारी का बहुत शौक है। वे कई विश्व प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले चुके हैं। 2009 में उनका परिवार अमेरिका के केलिफोर्निया में बस गया।

घुड़सवारी के जुनून के कारण ही नस्सार और जेनिफर एक दूसरे के करीब आए।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading