बालापुर में जिला मध्यर्ती बैंक को लूटने का प्रयास अकोला 

बालापुर (Syed Asrar Husain Akola): बालापुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले मुख्य बाजार में जिनिंग फैक्टरी में जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक कार्यरत है। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने बैंक के मुख्य प्रवेश द्वारा ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने बैंक के लॉकर को तोड़ने का असफल प्रयास किया, किंतु लॉकर मजबूत होने के कारण चोरों का बैंक को लूटने का प्रयास विफल हो गया। चोरों ने बैंक में रखी दो अलमारियों को तोड़कर उनके मतलब की कोई सामग्री मिलते है क्या इसकी पड्ताल की।

लेकिन बैंक से उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ सुबह बैंक में घटी घटना की जानकारी मिलते ही स्थानी पुलिस विभाग के हाथ फैर फूल गए। पुलिस के साथ gvबैंक के कर्मचारी अधिकारी वहां पहुंच गए थे। बैंक में असफल चोरी से झल्लाए आरोपी लूट में इस्तेमाल की जाने वाली वहीं छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading