बारिश की नमाज पढ़ते ही ऑस्ट्रेलिया में मूसलाधार बारिश,जंगल में लगी आग से मिली राहत,देखिए

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयंकर आग को लेकर पूरी दुनिया में आवाज उठ रही है। सोशल मीडिया पर #PrayForAustralia ट्रेंड कर रहा है। दुनिया भर के लोग ऑस्ट्रेलिया में लगी इस आग के रुकने लिए दुआएं मांग रहे हैं। लोगों की प्रार्थनाओं का असर देखने को भी मिला और सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत दिलाई।

आस्ट्रेलिया में मुसलमानों की नमाज़ इस्तसक़अ (استسقاء) पढ़ते ही तेज़ बारिश शुरू होगई जिसके बाद से ईसाई हैरान हैं पिछले काफी दिनों से जँगलों में लगी आग से एक दम बड़ी राहत मिल गई, जिसमें 50 करोड़ के लगभग जानवर जल गए हैं।

आग के चलते न्यू साउथ वेल्स राज्य के दूरदराज के हिस्सों में अभी भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। आग इतनी भीषण है कि अमेरिकी राज्य मैरीलैंड इतना दोगुना हिस्सा अब-तक जल चुका है। इसमें 24 लोगों की मौत हो गई है और लगभग दो हजार घर तबाह हो गए हैं।

आग ने करोड़ों जानवरों को अपनी चपेट में लिया है।सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा की एयर क्वालिटी दुनिया के सभी बड़े शहरों में सबसे खराब दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलियाई गृह मंत्रालय ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। उसने लोगों को खराब एयर क्वालिटी के चलते घर में रहने को कहा है।

न्यू साउथ वेल्स रूरल फायर सर्विस के कमिश्नर शेन फिट्जसिमंस ने कहा कि बारिश ने अग्निशमन विभाग, आपातकालीन सेवाकर्मी और आग से प्रभावित लोगों को राहत दिलाई है। लेकिन इससे आग पर नियंत्रण पाने के लिए रणनीतिक और तकनीकि तौर पर कुछ चुनौतियां भी पैदा हुई हैं। न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर ग्लेडिस बेरेजिकेलियन ने कहा कि इस दौरान न्यू साउथ वेल्स के दो लोग इस दौरान लापता हो गए।

इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। दरअसल इस कठिन आपदा की घड़ी में मॉरिसन अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए हवाई चले गए थे। इस वजह से भी उन्हें काफी आलोचना का समाना करना पड़ा और उन्हें बीच में ही लौटना पड़ा। मॉरिसन को इसकी वजह से अपना भारत दौरा रद करना पड़ा। इसके लिए उन्होंने नेशनल बुशफायर एजेंसी गठित की।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading