
पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले की रविवार को आलोचना की लेकिन कहा कि मुस्लिम समुदाय को इसे स्वीकार करना चाहिए।
If done with needlessly provoking the 5-0 SC bench #AyodhyaJudgement wish @YashwantSinha 's comrade #ArunShourie too should come out appeasing Muslims (Sshh!! only if he could erase his 'saffron' past) soon.
Let all bile be out at one go!#MumbaiLitFest https://t.co/2SDlR1mPMb— hum_bolega (@hum_bolega) November 17, 2019
प्रभा साक्षी पर छपी खबर के अनुसार, यशवंत सिन्हा यहां मुंबई साहित्य महोत्सव में बोल रहे थे। ऐतिहासिक फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का फैसला गलत निर्णय है, इसमें कई खामियां हैं लेकिन मैं फिर भी मुस्लिम समुदाय से फैसले को स्वीकार करने के लिए कहूंगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘चलिए आगे बढ़ते हैं। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद कोई फैसला नहीं है।’’
इस बीच, सिन्हा ने यह भी दावा किया कि लाल कृष्ण आडवाणी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं को शुरुआत में बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर ‘‘पछतावा’’ था लेकिन बाद में वे राम मंदिर आंदोलन का श्रेय लेने लगे।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source