बाबरी मस्जिद केस में रिव्यु पिटीशन को लेकर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान,मीडिया के सामने कही बड़ी बात

नई दिल्ली: जमियत उलेमा ऐ हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी अयोध्या मामले बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे रिव्यू पिटीशन डालेंगे। उनकी रिव्यू पिटीशन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni Wakf Board) को रिव्यू पिटीशन दायर करने का कोई हक नहीं है क्योंकि उन्होंने अपने आपको पहले ही किनारे कर लिया था।

अरशद मदनी ने बुधवार को देवबंद (Deoband) स्थित आवास पर मीडिया से बातचती की। उन्‍होंने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड ने तो पहले ही अपने आप को अयोध्‍या मामले किनारे कर लिया था। अगर अब वह रिव्यू पिटिशन में जाना नहीं चाहते हैं तो वह इसके हकदार नहीं हैं।

वे पहले ही मुकदमे से हट गए थे। मस्जिद को जब किसी मंदिर को तोड़कर नहीं बनाया गया है और उसमें मूर्ति रखना जुर्म था तो वे मुजरिम हैं। मस्जिद मुसलमानों का हक है। वे तो सिर्फ इसलिए कोर्ट जा रहे हैं क्‍योंकि उनको यह फैसला समझ में नहीं आ रहा है।

उन्‍हाेंने कहा कि इस पर दोबारा गौर कर लिया जाए। वे इसको कबूल करते हैं या नहीं, वह उनका काम है। यह कोई हमारी नाक का मसला नहीं है बल्कि मजहबी है। हम जाएंगे, बाकी फैसला जो कुछ भी हो उसका सम्‍मान किया जाएगा। उनके वकीलों ने इसकी तैयारी कर ली है। दो-चार दिन के अंदर रिव्‍यू पिटीशन को फाइल कर दिया जाएगा।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں