बाबरी फैसला: केस लड़ने वाले वकीलों के लिए VHP ने किया बड़ा ऐलान!

बाबरी फैसला: केस लड़ने वाले वकीलों के लिए VHP ने किया बड़ा ऐलान!

अयोध्या राम मंदिर और बाबरी मस्जिद मामले में रामलला विराजमान की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वकीलों का एक दल 23 नवंबर को अयोध्या पहुंच रहा है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद (VHP) राम मंदिर से संबंधित वकीलों का शनिवार को अभिनंदन करेगा।

अयोध्या मामले पर शीर्ष अदालत का फैसला आने के बाद विहिप शनिवार को अयोध्या के कारसेवकपुरम में शाम 3 बजे बाकायदा अभिनंदन समारोह का आयोजन कर रहा है, जिसमें राम मंदिर मामले से संबंधित वकीलों, साध्वी ऋतंभरा और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

शनिवार को जो मुख्य हस्तियां अयोध्या पहुंच रही हैं, उसमें शीर्ष अदालत में राम मंदिर पक्ष की ओर से मुकदमा लड़ने वाले वरिष्ठ वकील के परासरण, पीवी नरसिंहम, सी वैद्यनाथन, रंजीत कुमार, भाजपा नेता और वकील भूपेंद्र यादव, यूपी के एडवोकेट जनरल राघवेंद्र सिंह और साध्वी ऋतंभरा मुख्य हैं।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि कुछ लोग शुक्रवार की रात को ही अयोध्या पहुंच जाएंगे जबकि कुछ लोग शनिवार की सुबह अयोध्या पहुंचेंगे और वहां के विभिन्न स्थानों पर रुकेंगे।

हालांकि सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्होंने कौन कहां रुकेगा और कब-कब पहुंचेंगे, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। किन्तु उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह 9 बजे के बाद ये लोग अयोध्या हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि के दर्शन करने के लिए जाएंगे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading