बहुसंख्यक सावधान, दिल्ली में फिर मग़ल शासन लौट सकते हैं- तेजस्वी सूर्या

बहुसंख्यक सावधान, दिल्ली में फिर मग़ल शासन लौट सकते हैं- तेजस्वी सूर्या

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने शाहीन बाग पर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी सूर्या ने शाहीन बाग के धरने का ज़िक्र करते हुए बहुसंख्यक समुदाय को सर्तक रहने को कहा है।

 

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के मुताबिक़ अगर देश का बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं हुआ तो फिर दिल्ली में फिर से मुगल शासन लौट सकता है।

 

तेजस्वी बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के दौरान बोल रहे थे।

 

 

तेजस्वी सूर्या ने कहा, “दिल्ली के शाहीन बाग में आज क्या हो रहा है, वो इस बात की याद दिलाता है कि अगर इस देश का बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं हुआ और देशभक्त भारतीय इस पर खरे नहीं उतरे तो दिल्ली में मुगल राज के दिन दूर नहीं है।“

 

 

 

लोकसभा में उनके बयान के बाद विपक्ष के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उनके इस बयान के बाद लोकसभा में जमकर हंगामा भी हुआ। सूर्या ने दशकों से लंबित समस्याओं को सुलझाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

 

तेजस्वी ने कहा, ‘पुराने घावों को भरे बिना न्यू इंडिया का निर्माण नहीं हो सकता है।’ उन्होंने कहा कि सीएए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है, यह किसी की नागरिकता ले नहीं सकता।

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष भी जानता है कि सीएए का यहां किसी से कोई लेनादेना नहीं है, उसके बाद भी विरोध किया जा रहा है जो निराशाजनक है।

 

उन्होंने कहा कि सीएए पाकिस्तान समेत पड़ोसी देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है लेकिन विरोध करके विपक्ष उन्हें नागरिकता मिलने से रोक रहा है जिसके लिए उसे आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेंगी।

 

सूर्या ने कहा कि विपक्ष ऐसे मुद्दे खत्म नहीं होने देना चाहता, जिन्हें वो अपने वोट-बैंक के लिए इस्तेमाल करता है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading