बस ड्राइवर का बेटा साजिद जावेद बना ब्रिटेन का नया वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री बनने की रेस में था शामिल,देखिए

नई दिल्ली: 49 वर्षीय बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बने हैं,जिन्होंने पाकिस्तानी मूल के साजिद जावेद को वित्त मंत्री बनाया है,साजिद जावेद को साल 2018 में गृहमंत्री बनाया गया था,जो पहले मुस्लिम गृहमन्त्री बने थे,साजिद जावेद पहली बार साल 2010 से ब्रूम्सग्रोव से सांसद चुने गए थे।

जावेद के पिता एक वक्त पर बस ड्राइवर रह चुके हैं. उनके पिता साल 1960 में 17 साल की उम्र में पाकिस्तान छोड़कर ब्रिटेन बस गए थे. साजिद का जन्म साल 1969 में ब्रिटेन के रोशडेल नामक कस्बे में हुआ था।

ब्रिटेन में बसने के बाद उनके पिता ने एक दुकान खोली. इस दुकान में केवल महिलाओं के लिए कपड़े बेचते थे. जाविद का परिवार इसी दुकान के ऊपर परिवार के साथ रहते थे।

राजनीति में प्रवेश से पहले साजिद जावेद बैंकिंग सैक्टर में काम करते थे. साजिद जावेद साल 2010 में पहली बार सांसद बने थे. इससे पहले 25 साल की उम्र में वह चेज मैनहट्टन बैंक के उपाध्यक्ष के पद तक पहुंचे थे।

सांसद बनने से ठीक पहले डॉयच बैंक में प्रबंध निदेशक के पद तक पहुंचे थे. इसके बाद ब्रिटेन की सरकार में गृह मंत्री, संस्कृति मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading