नई दिल्ली: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के संस्कृत विद्यालय धर्म विज्ञान (SVDV) संस्थान में संस्कृत प्रोफेसर बने फिरोज खान इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल संस्कृत विद्यालय धर्म विज्ञान (SVDV) संस्थान में उनकी नियुक्ति के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विरोध शुरू हो गया है।

फिरोज ने संस्कृत में शास्त्री यानी ग्रेजुएट, आचार्य (पोस्ट ग्रेजुएट), शिक्षा शास्त्री (बीएड) की डिग्री है इसके बावजूद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में फिरोज खान की नियुक्ति का विरोध कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति जो उनकी भाषा और धर्म के आधार से नहीं जुड़ा है, वो हमें कैसे पढ़ा सकता है। इस पर फिरोज खान का कहना है कि मेरी नियुक्ति संस्कृत साहित्य पढ़ाने के लिए हुई है, जिसका धर्म से कोई लेनादेना नहीं है।

इन सब विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेता परेश रावल ने प्रोफेसर फिरोज खान की नियुक्ति का समर्थन किया है। फिरोज खान के समर्थन में ट्वीट करते हुए परेश रावल ने लिखा- मैं प्रोफेसर फिरोज खान के विरोध को देख सत्ब्ध हूं। भाषा का धर्म से क्या लेना-देना है। इसे तो विडंबना ही कहेंगे कि जिस फिरोज खान ने संस्कृत में मास्टर्स और पीएचडी किया हो उसी का विरोध हो रहा है। भगवान के लिए ये सब मूर्खता बंद होनी चाहिए।
इस ट्वीट के बाद परेश रावल ने एक और ट्वीट किया। अपने अगले ट्वीट में परेश रावल ने लिखा- ये तो वही बात हो गई जैसे कहा जाए कि मोहम्मद रफी को भजन नहीं गाने चाहिए औऱ नौशाद साहब को इन्हें कंपोज नहीं करना चाहिए।
प्रोफेसर फिरोज खान के सपोर्ट में परेश रावल को देख सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ही ट्रोल करने लगे। ट्रोल करने वाले बहुत से लोगों ने लिखा कि फिरोज खान संस्कृत के इतने बड़े ज्ञाता हैं तो वह जाकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में संस्कृत पढ़ाएं। वहीं कुछ ने लिखा कि क्या किसी हिंदू प्रोफेसर को मक्का में अरबी पढ़ाने दिया जाएगा। कुछ यूजर्स ये भी लिख रहे हैं कि इस तरह का काम करने वालों का आपने भी खूब समर्थन किया है..तो अब भुगतिए।
वहीं कुछ लोग परेश रावल के इस ट्वीट से हैरान भी हैं। ऐसे कुछ लोग कह रहे हैं कि लगता है परेश रावल का अकाउंट हैक हो गया है। उनके अकाउंट से कोई तार्किक और एकता के मैसेज पोस्ट कर रहा है। वहीं कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि सांसदी जाते ही सदबुद्धी आ गई परेश रावल में।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source