फोटोशॉप तस्वीर को लैंपों से जगमगाता वाराणसी घाट के रूप से शेयर किया गया

फेसबुक पर एक तस्वीर इस दावे से साझा की जा रही है कि यह वाराणसी के घाट की तस्वीर है।

Varanasi Ghats 🚩🕉

Posted by The Saffron Chariot on Friday, 25 October 2019

उपरोक्त तस्वीर को 26 अक्टूबर को फेसबुक पेज, ‘Saffron Chariot’ ने साझा किया था। इसे अब तक करीब 7,700 बार शेयर किया जा चूका है। जैसा कि देखा जा सकता है, तैरते हुए लैंप वाराणसी के प्रसिद्ध घाट पर आसमान में फ़ैल जाते हैं।

तथ्य जांच: फोटोशॉप की गई तस्वीर

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि साझा की गई तस्वीर फोटोशॉप की गई है। हमने पहले तस्वीर को दोनों, गूगल और यांडेक्स पर रिवर्स सर्च किया लेकिन हमें कोई परिणाम नहीं मिला। फिर हमने तस्वीर के लैम्प वाले हिस्से को क्रॉप कर, उसे यांडेक्स पर रिवर्स सर्च किया।

हमें Flickr पर समान तस्वीर मिली, जिसका शीर्षक था -“थाईलैंड दिवस 09, यी पेंग खोम लोई महोत्सव 2013, मैजो विश्वविद्यालय, चियांग माई”-अनुवाद।

दोनों तस्वीरों की तुलना करने के लिए उन्हें एक साथ नीचे शामिल किया गया है। दोनों तस्वीरों में दिख रही समानता को चिन्हित किया गया है।

इसलिए वाराणसी के घाट की एक तस्वीर में आसमान को लैम्प से भरा हुआ दिखाने के लिए इसे फॉटोशॉप किया गया है। उसी जगह से ली गई घाट की एक समान तस्वीर हमें मिली।

यह ध्यान देने लायक है कि सोशल मीडिया में लैम्प से भरे हुए आसमान वाली वाराणसी के घाट की तस्वीर फोटोशॉप की गई है।

The post फोटोशॉप तस्वीर को लैंपों से जगमगाता वाराणसी घाट के रूप से शेयर किया गया appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading