फैसले से पहले अयोध्या में किया गया भारी सुरक्षा बल तैनात!

फैसले से पहले अयोध्या में किया गया भारी सुरक्षा बल तैनात!

उत्तर प्रदेश की सरकार ने अयोध्या विवाद के निर्णय आने को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने फील्ड में तैनात सभी पुलिस और प्रशासन के अफसरों की छुट्टियां 30 नवंबर तक रद्द करने का आदेश जारी कर दिया।

आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को अपने मुख्यालय पर ही बने रहने का निर्देश दिया गया। दीपावली और अयोध्या पर निर्णय से पहले सरकार सुरक्षा की तैयारी कर रही है। अयोध्या में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सेना के जवानों को भी लगा दिया गया है।

आपको बबातते जाए कि अयोध्या केस में आज आखिरी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में जबरदस्त गहमागहमी और ड्रामा देखने को मिला। 5 जजों की संविधान पीठ के सामने मुस्लिम पक्षकार के वरिष्ठ वकील राजीव धवन ने अयोध्या से संबंधित एक नक्शा ही फाड़ दिया।

आपको बताते जाए कि हिंदू पक्षकार के वकील विकास सिंह ने एक किताब का जिक्र करते हुए नक्शा दिखाया था। नक्शा फाड़ने के बाद हिंदू महासभा के वकील और धवन में तीखी बहस हो गई। इससे नाराज चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा था जज उठकर चले जाएंगे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading