फिल्म से क्लिप किया गया वीडियो, स्वामी विवेकानंद का शिकागो में प्रसिद्ध भाषण बताकर साझा

सोशल मीडिया में आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की 2:26 मिनट की एक वीडियो क्लिप प्रसारित है। इसके साथ यह दावा किया गया है कि यह वीडियो शिकागो में आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवकानंद द्वारा दिए गए भाषण का मूल वीडियो है। फेसबुक उपयोगकर्ता काजलबेन भलारा ने कहा कि विवेकानंद ने 13 सितंबर 1893 को यह भाषण दिया था।

 

Rare video- dated 13.9.1893-
Parliament of religions at Chicago addressed by swami vivekananda

Posted by Kajalben Bhalara on Tuesday, 1 October 2019

कुछ अन्य उपयोगकर्ताओं ने इस वीडियो को समान दावे से ट्विटर और फेसबुक पर साझा किया है।

तथ्य जांच

गूगल पर कीवर्ड्स से सर्च करने पर ऑल्ट न्यूज़ को यूट्यूब पर अपलोड किया गया एक वीडियो मिला, जिसका शीर्षक था –“स्वामी विवेकानंद -2012 न्यू फुल मूवी (इंग्लिश)।”

नीचे पोस्ट किये गए वीडियो में 13:38 मिनट के बाद, स्वामी विवेकानंद का शिकागो में भाषण देने वाले संबंधित भाग को देखा जा सकता है।

हिंदी में इसी फिल्म को श्री रामकृष्ण मठ चेन्नई के यूट्यूब चैनल द्वारा 28 सितंबर, 2018 को अपलोड किया गया था। ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन’ द्वारा जारी किए गए सर्टिफिकेट के अनुसार, फिल्म का नाम ‘विवेकानंद द्वारा विवेकानंद’ है जिसका निर्माण Beehive प्रोडक्शन ने किया है।

स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित एक फिल्म के क्लिप वीडियो को स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए हुए भाषण के रूप में साझा किया गया।

The post फिल्म से क्लिप किया गया वीडियो, स्वामी विवेकानंद का शिकागो में प्रसिद्ध भाषण बताकर साझा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں