प्रियंका गांधी से यूपी पुलिस की बदसलूकी पर रॉबर्ट वाड्रा का आया बयान!

प्रियंका गांधी से यूपी पुलिस की बदसलूकी पर रॉबर्ट वाड्रा का आया बयान!

लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस की कथित बदसलूकी को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, वाड्रा ने इसे लेकर नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका के साथ किए गए व्यवहार से वह काफी दुखी हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

पुलिस द्वारा प्रियंका के साथ किए गए व्यवहार की निंदा करते हुए वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रियंका के साथ जिस तरह से महिला पुलिस अधिकारी ने व्यवहार किया उससे मैं काफी परेशान हूं।

एक महिला पुलिस ने प्रियंका का गला दबाया, जबकि दूसरी महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। लेकिन वह डटी रहीं और मोटरसाइकिल पर सवार पूर्व आइपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने पहुंचीं।’

वाड्रा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘जरुरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए मुझे प्रियंका पर गर्व है। आपने जो किया वह सही था। हमें दुख की घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहना चाहिए। वाड्रा ने प्रियंका गांधी के साथ कथित तौर धक्कामुक्की की वीडियो भी शेयर किया है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ में पूर्व आइपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें पुलिस ने उन्हें लोहिया मार्ग पर रोक दिया गया।

इसके बाद प्रियंका स्कूटी से आगे बढ़ीं। बाद में उन्हें पॉलिटेक्निक स्क्वायर पर रोक दिया गया, जहां से वह दारापुरी के निवास पर गईं। प्रियंका ने बाद में आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिस ने बदसलूकी की।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading