पूर्व JNU छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने वाले को शिवसेना ने दिया टिकट

पूर्व JNU छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने वाले को शिवसेना ने दिया टिकट

उमर खालिद के साथ पिछले साल दिल्ली में मारपीट करने वाले नवीन दलाल को शिवसेना ने हरियाणा की बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार है

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद के साथ पिछले साल दिल्ली में मारपीट करने वाले नवीन दलाल को शिवसेना ने हरियाणा की बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार है।

स्वयंभू ‘गोरक्षक’ दलाल ने कहा कि वह छह माह पहले शिवसेना में शामिल हुआ था क्योंकि उसे लगता है कि भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां गाय, किसान, शहीद और गरीबों के नाम पर केवल राजनीति करती हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि मैं इसकी नीतियां और इन तथा अन्य मुद्दों पर इसके स्पष्ट रुख के चलते इस पार्टी में शामिल हुआ।

दलाल (29) ने कहा कि पिछले 10 साल से वह गोरक्षा जैसे मुद्दों के लिए लड़ते आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भाजपा और कांग्रेस जैसे दल केवल गाय और किसान के नाम पर सिर्फ राजनीति करती हैं।

साक्षी प्रभा पर छपी खबर के अनुसार, दलाल ने फोन पर बातचीत में कहा कि मुझे मेरे विधानसभा क्षेत्र से बहुत समर्थन मिल रहा है। उन्होंने मुझे राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया ताकि मैं उन मुद्दों को उठा सकूं जो मेरे दिल के बेहद करीब हैं।

बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से दलाल का मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक नरेश कौशिक, कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह जून, इनेलो के नफे सिंह राठी तथा 20 अन्य उम्मीदवारों से है। दलाल पर अन्य लोगों के साथ मिल कर पिछले साल 13 अगस्त को दिल्ली के कॉंस्टीट्यूशन क्लब पर खालिद पर हमला करने का आरोप है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading