पूर्व बीजेपी विधायक ने लगाया लव जिहाद का आरोप, बेटी ने विडियो जारी कर दिया जवाब !

पूर्व बीजेपी विधायक ने लगाया लव जिहाद का आरोप, बेटी ने विडियो जारी कर दिया जवाब !

भोपाल– पिछले छह दिन से लापता BJP के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की मिल गई है. बताया जा रहा है पूर्व विधायक की बेटी भारती सिंह को पुलिस ने ग्राम रावेर, जलगांव (महाराष्ट्र) से बरामद किया है. फिलहाल, उसे भोपाल जिला अस्पताल परिसर में गौरवी सखी सेंटर में है. मंगलवार को सुबह बेटी से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ नाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि 4 साल से बेटी का ट्रीटमेंट चल रहा है. उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है.

वहीँ पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह की बेटी भारती सिंह ने विधायक पिता की पोल खोलते हुए  पिता, मौसी के बेटे और मौसा पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया है। 15 अक्टूबर को गायब हुईं भारती ने वायरल वीडियो में कहा कि पिता सुरेंद्र नाथ सिंह, मौसा और मौसा के बेटे सुशील उसके साथ मारपीट करते हैं। बेहोशी का इंजेक्शन देकर घर में कैद रखते हैं। उन्हें 10 साल से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को भारती सिंह ने हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भारती अपने पिता के दावों को झुठलाती नजर आ रही हैं जिसमें कहा गया है कि वह “मानसिक रूप से अस्वस्थ” हैं. वीडियो में भारती ने ये भी कहा कि वह घर छोड़ने के बाद “सुरक्षित और खुश” थी, जहां उसे उसके परिवार द्वारा परेशान किया जा रहा था.

इससे पहले BJP के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने भोपाल के हुक्का लाउंज वालों को खुलेआम चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा है कि ‘भोपाल में हुक्का लाउंज लव जेहाद के अड्डे हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि ये हुक्का लाउंज बंद होने चाहिए.

सुरेंद्रनाथ सिंह  ने खुली चुनौती देते हुए लव जिहाद पर कमेंट किया था कि लव जिहाद का मतलब धर्म परिवर्तन है और किसी में दम नहीं है कि मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दे. जो भी उसके आड़े आएगा, उसका विनाश हो जाएगा. मेरी बेटी को नशे का आदि बना दिया गया है. पूर्व विधायक ने कहा कि वो मुझे नही जानते. उन्होंने कहा कि हुक्का लाउंज युवाओं को नशे के आदी बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजधानी में हुक्का लाउंज बंद होने चाहिए, अगर सरकार ने नहीं बंद कराए तो हम खुद बंद कराएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज ही भारती सिंह का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे. इस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. पुलिस एक युवक को भी अपने साथ लेकर आई है. उसके भी बयान दर्ज कराए जाएंगे.

बता दें कि 15 अक्टूबर की देर रात करीब तीन बजे से भारती सिंह अचानक घर से लापता हो गई थीं. जिसके बाद पूर्व विधायक ने कमला नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading