इस मुस्लिम कद्दावर नेता को बीजेपी ने दिया अहम पद!

इस मुस्लिम कद्दावर नेता को बीजेपी ने दिया अहम पद!

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में इसी साल जून में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायक ए. पी. अब्दुल्लाकुट्टी को मंगलवार को केरल भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, राज्य की राजधानी में यहां पार्टी इकाई प्रमुख पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने यह घोषणा करते हुए कहा कि यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के एक निर्देश के बाद की गई है।

वामपंथी दल से की शुरुआत
52 वर्षीय अब्दुल्लाकुट्टी ने सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की छात्र शाखा से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। केरल कांग्रेस के मौजूदा प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन को कन्नूर लोकसभा सीट से वर्ष 1999 और 2004 में दो बार हराने के बाद उनका कद बढ़ गया।

2009 में माकपा किया था बर्खास्त
वर्ष 2009 में माकपा से बढ़ते मतभेदों के बीच उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया। इसके अलावा उन्हें इसलिए भी निकाला गया, क्योंकि उन्होंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात विकास मॉडल की प्रशंसा की थी।

कांग्रेस में रहते दो बार जीते
अब्दुल्लाकुट्टी ने कन्नूर विधानसभा सीट पर 2009 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की। वर्ष 2011 में भी वह जीते, लेकिन 2016 में वह थालास्सेरी सीट से चुनाव हार गए।

खुद को राष्ट्रवादी मुस्लिम बताकर बीजेपी को ज्वाइन किया
इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से दूरी बना ली और इस वर्ष जून में खुद को ‘राष्ट्रवादी मुस्लिम’ बताते हुए वह भाजपा में शामिल हो गए।
अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा, “नई नियुक्ति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। केरल में भाजपा का भविष्य उज्जवल है।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading