
90 के दशक के हिट फिल्मों जैसे कि ‘हसीना मान जाएगी’, ‘नायक’ और ‘विरासत’ में अपने किरदारों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री पूजा बत्रा (Pooja Batra) ने कथित तौर पर अभिनेता नवाब शाह (Nawab Shah) से शादी कर ली हैं। इसी के चलते अब हनीमून से लौटने के बाद नवाब शाह और पूजा बत्रा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताते चलें कि इन दोनों ही ने गुपचुप तरीके से एक-दूसरे संग शादी कर ली थी। इसके बाद ये दोनों हनीमून पर गए थे जहां से वापस लौटकर इन्होंने अपनी शादी को ऑफिशियल तौर पर कंफर्म किया है और फोटो शेयर की हैं।
View this post on Instagram#virasat fame actor #PoojaBatra gets married to the actor #nawabshah, we wish them a great life ahead
बता दें कि पूजा बत्रा ने दूसरी बार शादी की है। इससे पहले उन्होंने साल 2000 में एक डॉक्टर संग शादी की थी लेकिन 11 साल बाद इनका डिवोर्स हो गया था।
पूर्व मिस इंडिया इंटरनेशनल ने इंस्टाग्राम पर नवाब संग अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इनमें से एक वीडियो में पूजा पारंपरिक लाल ‘चूड़ा’ पहनी नजर आ रही हैं जो ‘डॉन 2’ अभिनेता संग उनकी शादी की ओर इशारा कर रही है।
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source