पुराना वीडियो झूठे दावे से शेयर: युवक ने मक्का के काबा में दूध चढ़ाया और इसे शिवलिंग बताया

“किसी यूवक ने मक्का मे दूध चढाया ओर बोला हमारे पूर्वज थे और ये पवित्र शिवलिंग है”

उपरोक्त संदेश को सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप के साथ साझा किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति तरल पदार्थ की एक बॉटल के साथ, काबा के करीब खड़ा है और अरबी में कुछ बोल रहा है, जिसके बाद वहां पर हंगामा होता है। काबा, मक्का के मस्जिद का केंद्र हिस्सा है। यह वीडियो इस संदेश के साथ ट्विटर और फेसबुक पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

उपरोक्त ट्वीट को 7 जुलाई को पोस्ट किया गया था और इसे अब तक हज़ारों बार रीट्वीट किया जा चूका है। वीडियो क्लिप 49 सेकंड का है और फेसबुक पर भी इसे कई व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं ने समान दावे से साझा किया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति ईरानी है।

तथ्य जांच

इस दावे की जांच करने के लिए, ऑल्ट न्यूज़ ने गूगल पर इससे संबधित शब्दों से सर्च किया, हमें फरवरी 2017 में गल्फ न्यूज़ द्वारा प्रकाशित एक लेख मिला। इसकी जांच, वायरल वीडियो की घटना से संबधित लेख में प्रकाशित एक अन्य एंगल वाले वीडियो से की गई। गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति खुद को पेट्रोल से जलाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही इसे पकड़ लिया गया।

इस घटना को अरब न्यूज़ ने भी प्रकाशित किया था, जिसके मुताबिक,“सोमवार को सऊदी सुरक्षा बल ने सफलतापूर्वक एक व्यक्ति को खुद को मस्जिद के काबा में जलाने के प्रयास से रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, वह व्यक्ति मानसिक तौर पर बीमार था और अपने आप को गैसोलीन से जलाना चाहता था मगर इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया”-(अनुवाद)।

इसके अतिरिक्त, ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि 2017 में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस घटना से संबधित कई वीडियो यूट्यूब पर पोस्ट किये थे।

यह ध्यान देने योग्य बात है कि वीडियो के साथ सोशल मीडिया में किया जा रहा दावा गलत है – ना ही यह व्यक्ति काबा पर दूध चढ़ा रहा है और ना ही उसने दावा किया है कि यह शिवलिंग है। वह बस काबा के आगे आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था।

The post पुराना वीडियो झूठे दावे से शेयर: युवक ने मक्का के काबा में दूध चढ़ाया और इसे शिवलिंग बताया appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading