पीएम मोदी को मोब लिंचिंग पर पत्र लिखने वाले 49 हस्तियों पर FIR दर्ज

पीएम मोदी को मोब लिंचिंग पर पत्र लिखने वाले 49 हस्तियों पर FIR दर्ज

पिछले  दिनों में कुछ फिल्म कलाकारों ने पीएम मोदी को मॉब लिंचिंग के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर एक पत्र लिखा था जिसके चलते अब उन फिल्मकारों के लिए ही समस्या खड़ी हो चुकी है। इन फिल्मकारों ने देश में खराब होते माहौल की बात करते हुए पीएम मोदी को यह पत्र लिखा था। किन्तु अब इन सबके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

49 फिल्म कलाकारों के विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिले सदर थाना में यह FIR दर्ज की गई है। यह FIR माननीय अदालत के आदेश के बाद दर्ज की गई है। वकील सुधीर ओझा ने इन फिल्म कलाकारों के खिलाफ बीते 27/07/2019 को अदालत में याचिका दायर की थी।  मामला यह था कि इन सभी ने देश में असहिष्णुता और उन्मादी हिंसा का माहौल बता कर पीएम मोदी को चिट्ठी भेजी थी। जिसे मीडिया में आने के बाद वकील सुधीर ओझा ने देश को एक साजिश के तहत विदेश में बदनाम करने का इल्जाम लगाते हुए अदालत में परिवाद किया था।

आपको बता दें कि इस चिट्ठी में अनुराग कश्यप, केतन मेहता, श्याम बेनेगल, रामचंद्र गुहा, शुभा मुद्गल, अपर्णा सेन और कोंकणा सेन शर्मा जैसी बॉलीवुड हस्तियों के दस्तखत हैं। चिट्ठी लिखने का उद्देश्य है कि, पीएम मोदी का ध्यान देश में बढ़ती असहिष्णुता की ओर आकर्षित करना।  चिट्ठी में लिखा गया है कि, इन दिनों देश में धर्म, जात-पात और मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए पत्र में ये भी लिखा गया है, कि संसद में पीएम मोदी ने मॉब लिंचिंग जैसे मामलों का उल्लेख अवश्य किया। किन्तु ऐसे गंभीर विषयों को केवल संसद में उठाना ही काफ़ी नहीं है, इसके लिए कड़े फैसले भी लेना होंगे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading