
हाजी पूर: बिहार के ज़िला वैशाली में सदर थाना इलाके के लाल पोखर देगी गांव में पुलिस ने छापा मारकर एक पिकअप वैन से 69 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सुत्रो ने आज यहां बताया कि खबर मिली थी कि इस इलाक़े में शराब की खेप लाई जाने वाली है। इस खवर की बुनियाद पर कल देर रात छापामार कर एक पिकअप वैन से 69 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है।
पुलिस के आने की ख़बर मिलते ही अंधेरे का फ़ायदा उठा कर स्मगलर मौके से फ़रार हो गए । बरामद शराब हरियाणा में तैयार हुई है। सुत्रो ने बताया कि इस कार्रवाई में पिकअप वैन के साथ ही इस्तेमाल की जा रही एक कार और एक मोटर साईकिल ज़ब्त की गई है। रजस्ट्रेशन की बुनियाद पर गाड़ीयों के मालिको का पता लगा कर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source