पार्किंग को लेकर दो समुदाय में झड़प, इलाके में तनाव!

पार्किंग को लेकर दो समुदाय में झड़प, इलाके में तनाव!

पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार क्षेत्र में एक स्कूटर खड़ा करने को लेकर हुए झगड़े ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया है और क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई। उसके बाद सोमवार को क्षेत्र में तनाव रहा।

पुलिस ने बताया कि चावड़ी बाजार के लाल कुआं क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को टालने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना रविवार देर रात उस समय हुई जब आस मोहम्मद (20) एक इमारत के बाहर अपना स्कूटर खड़ी कर रहा था। इमारत के एक निवासी संजीव गुप्ता ने इस पर आपत्ति जतायी जो कि वहां खाने-पीने की एक दुकान चलाता है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, गुप्ता की पत्नी बबीता ने बताया कि जब उसके पति ने स्टॉल के पास स्कूटर खड़ा करने पर आपत्ति की तो तब तो मोहम्मद वहां से चला गया लेकिन वह बाद में वहां और व्यक्तियों के साथ आया जिन्होंने ‘‘संभवत: शराब पी हुई थी’’ और उन्होंने गुप्ता की पिटायी कर दी।

वहीं, 27 वर्षीय साफ्टवेयर इंजीनियर साकिब ने अलग बात बतायी। उसने कहा, ‘‘जब मोहम्मद की पिटाई कर दी गई, वह और उसके परिवार के अन्य सदस्य पुलिस थाने गए और मामला दर्ज कराया।’’

घटना से संबंधित एक वीडियो में पार्किंग मुद्दे को लेकर कुछ व्यक्ति एक व्यक्ति की कथित रूप से पिटायी करते दिखते हैं जिनके शराब के नशे में होने का संदेह है। क्षेत्र में रहने वाले आकीब हसन (25) ने कहा, ‘‘जब मोहम्मद ने अपना स्कूटर खड़ा किया, तो गुप्ता ने उससे कहा कि वह अपना स्कूटर कहीं और ले जाए, नहीं तो वह उसे आग लगा देगा।

उसके बाद झगड़ा हो गया जिसमें गुप्ता और कुछ अन्य व्यक्तियों ने मोहम्मद को इमारत में खींचा और उसकी पिटायी कर दी।’’ इस बीच, स्थानीय लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर दिया और मोहम्मद और गुप्ता दोनों को पुलिस थाने ले जाया गया।

साकिब ने दावा किया, ‘‘जब मोहम्मद और गुप्ता पुलिस थाने में थे, कुछ अज्ञात व्यक्ति मंदिर के बाहर एकत्रित हो गए और उसमें तोड़फोड़ की। इससे क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया।’’

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading