
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरियम को लाहौर में स्थित कोट लखपत जेल के बाहर NAB द्वारा गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान मुस्लीम लीग की नेता मरियम अपने पिता से मिलने जेल गई थीं। उनके पिता नवाज शरीफ कोट लखपत जेल में पिछले कई महीनों से बंद हैं।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, मरियम नवाज को आज चौधरी शुगर मिल्स केस में NAB के सामने हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा गया था। हालांकि मरियम ने नोटिस को नजरंदाज कर दिया और NAB के सामने हाजिर होने की बजाय अपने पिता से मिलने जेल पहुंच गईं।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source