पाकिस्तान में लड़की से छेड़छाड़ करने पर मौलवी की पिटाई का पुराना वीडियो भारत में वायरल

एक वीडियो के साथ साझा किये गए एक संदेश में दावा किया गया है कि एक मौलवी ने उस लड़की के साथ छेड़छाड़ की जो उनसे कुरान सीख रही थी। संदेश में कर्नाटक के मीडिया को यह घटना प्रकाशित नहीं करने के लिए दोषी ठहराया गया है, यह कहते हुए कि यदि अपराधी हिंदू पुजारी होता तो यह घटना ज़रूर सबका ध्यान हासिल करती।

वीडियो में मस्जिद की तरह दिखने वाली किसी अंदरूनी जगह में एक व्यक्ति को पकड़ते हुए कई लोगों को देखा जा सकता है। एक महिला उस व्यक्ति को लाठी से पीट रही है। क्लिप के साथ साझा किया गया संदेश कन्नड़ भाषा में है — “ಮದ್ರಾಸಿದಲ್ಲಿ ಕುರಾನ್ ಕಲಿಯಲು ಬಂದ ಬಾಲಕಿ ಮೇಲೆ ಲೈಂಗಿಕ ಕಿರುಕುಳ ನೀಡಿರುವ ಮೌಲಾನ. ಇದನ್ನು ಕರ್ನಾಟಕದ ಯಾವ ಮಾಧ್ಯಮಕ್ಕೂ ಪ್ರಸಾರ ಮಾಡುವ ತಾಕತ್ತು ಇಲ್ಲ. ಬರಿ ಹಿಂದೂ ಮಠ ಸ್ವಾಮಿ ಹಾಗೆ ಮಾಡಿದ್ರು ಹೀಗೆ ಮಾಡಿದ್ರು ಅಂತ ಮಾತ್ರ ಪ್ರಸಾರ ಮಾಡುತ್ತಾರೆ. (मदरसा में कुरान सीखने आई एक लड़की के साथ मौलवी ने छेड़छाड़ की। कर्नाटक में कोई भी मीडिया इसे प्रसारित नहीं कर सकता। केवल किसी हिंदू स्वामी ने ऐसा किया होता, तो मीडिया इसे ज़रूर कवर करता।” – गूगल अनुवाद)

क्लिप बड़े पैमाने पर फेसबुक पर साझा की गई है।

फ़र्ज़ी समाचार पोर्टल पोस्टकार्ड न्यूज के संस्थापक महेश हेगड़े ने भी यह क्लिप शेयर की थी। उन्होंने घटना की सूचना नहीं देने के लिए भारतीय मीडिया को दोषी ठहराया है।

पाकिस्तान का पुराना वीडियो

यदि कोई व्यक्ति इस क्लिप का ध्यानपूर्वक विश्लेषण करे, तो वह महिला वास्तव में अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने के लिए उस आदमी की पिटाई करती है। वह बार-बार कहती है, “क्या तुम्हें शर्म नहीं है? तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई… मेरी बेटी।” वीडियो में दिख रही महिला और अन्य लोग हिंदी-उर्दू भाषा की मिश्रित बोली बोल रहे हैं, जिससे पता चलता है कि यह क्लिप देश के दक्षिणी हिस्सों में शूट नहीं की गई थी।

‘मौलवी लड़की से छेड़खानी मस्जिद’ कीवर्ड्स के साथ वीडियो की खोज करने पर हमने पाया कि यह पिछले साल का वीडियो है। हमें इस वीडियो का सबसे पुराना उदाहरण 5 अप्रैल, 2018 का मिला, जिसे एक उर्दू कैप्शन के साथ अपलोड किया गया था, “امام مسجد اپنی آٹھ سالہ قرآن کی شاگرد لڑکی کے ساتھ مسجد بدفعلیاں کرتے پکڑا گیا بچی کی ماں نے مسجد میں ہی پٹائ کردی” जिसका संभावित अनुवाद यह है – “इमाम 8 साल की एक बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पकड़ा गया, जो उसकी शिष्या थी और कुरान पढ़ने आई थी। लड़की की मां ने उसकी पिटाई की।” नीचे पोस्ट किया गया वीडियो फेसबुक पेज ‘पाकिस्तान खान’ द्वारा अपलोड किया गया था। इसे दस लाख बार देखा जा चूका है और 26,000 बार शेयर किया गया है।

ik

امام مسجد اپنی آٹھ سالہ قرآن کی شاگرد لڑکی کے ساتھ مسجد بدفعلیاں کرتے پکڑا گیا بچی کی ماں نے مسجد میں ہی پٹائ کردی

Posted by Pakistan KHAN on Thursday, 5 April 2018

पाकिस्तानी समाचार संगठन ARY News ने पिछले साल इस घटना की खबर प्रकाशित की थी।

सोशल मीडिया में वीडियो के व्यापक रूप से साझा होने के बाद भारतीय मीडिया संगठनों जैसे — जनसत्ता, पत्रिका, अमर उजाला, टाइम्स नाउ द्वारा भी इसकी खबर प्रकाशित की गई थी।

पाकिस्तान की एक महिला को अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने के लिए एक मौलवी की पिटाई करने का एक साल पुराना वीडियो अब भारतीय सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है।

The post पाकिस्तान में लड़की से छेड़छाड़ करने पर मौलवी की पिटाई का पुराना वीडियो भारत में वायरल appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading