पाकिस्तान में जाकर खेलने से श्रीलंकाई खिलाड़ियों का इंकार!

पाकिस्तान में जाकर खेलने से श्रीलंकाई खिलाड़ियों का इंकार!

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कम से कम 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है। जियो टीवी ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के हवाले से सोमवार को बताया कि जिन खिलड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे से नाम वापस लिया है।

उनमें वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी-20 कप्तान लसिथ मलिगा भी शामिल हैं। ऐसे में पाकिस्तान के विज्ञान एवम् प्रद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट करते हुए इसके पीछे भारत का हाथ बताया है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, फवाद ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मुझे कुछ स्पोर्ट्स कमेंटेटर ने बताया कि भारत ने श्रीलंका के खिलाड़ियों को धमकाया है कि अगर वो पाकिस्तान खेलने गए तो उन्हें इंडियन प्रीमीयर लीग यानी आईपीएल में नहीं खिलाया जाएगा। ये भारत की बहुत ही गंदी चाल है।”

हालांकि श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फनार्डो ने पहले ही कहा था कि अधिकतर खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि टीम के अधिकारी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और पाकिस्तान दौरे के लिए उन्हें समझाएंगे कि उन्हें वहां पर पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

इस संबंध में सोमवार को एक बैठक हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया। इसमें जो दस खिलाड़ी शामिल है उनके नाम इस प्रकार है:- कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी-20 कप्तान लसिथ मलिगा, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading