
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों पर अत्याचार की नई तस्वीर सामने आई है. ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर शुक्रवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पथराव किया और हमलावरों ने ननकाना साहिब का नाम बदलने की धमकी भी दी. इस हमले को लेकर भारत ने एक्शन लेते हुए पाकिस्तान में सिख समुदाय की सुरक्षा की मांग की.
वहीं, देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर हुए इस हमले को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उनके नेता भुनाने में जुट गए हैं.
पाकिस्तान में गुरुद्वारा में हमले के बाद बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आड़े हाथ लिया. पात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा…पाकिस्तान में हमारे सिख भाइयों को धमकी दी जा रही है.
वहीं, बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, पाकिस्तान के नानकाना साहिब गुरुद्वारे पर धार्मिक उन्मादियों का हमला प्रमाण है कि वहां अल्पसंख्यकों के साथ बुरा बर्ताव होता है!
बीजेपी नेता जीतेंद्र सिंह ने लिखा कि कांग्रेस पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की हुई प्रताड़ना को कब स्वीकारेगी!

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK