पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हटाए गये हेड कोच!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हटाए गये हेड कोच!

इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए विश्व कप 2019 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद एक नेशनल टीम के हेड कोच और बाकी सपोर्ट स्टाफ पर गाज गिरी है। हेड कोच समेत बाकी कोचिंग स्टाफ की छुट्टी कर दी गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान टीम की जो वर्ल्ड कप के 12वें सीजन के सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गई थी।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप 2019 में 9 लीग मैचों में सिर्फ 5 मुकाबले जीते थे, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था। इस तरह पाकिस्तान की टीम के कुल 11 अंक थे और नेट रनरेट के आधार पर टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। इतने ही अंक और बेहतर रनरेट के दम पर न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

पाकिस्तान की वर्ल्ड कप की परफॉर्मेंस और बीते कुछ सालों की परफॉर्मेंस को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने पाकिस्तान की सीनियर टीम के हेड कोच मिकी आर्थर, बोलिंग कोच अजहर महमूद, बैटिंग कोच ग्रांट फ्लोवर और ट्रेनर ग्रांट लुडेन को नया कार्यकाल देने से हाथ खींच लिए हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں