पाकिस्तान क्रिकेट को झटका, इस महान खिलाड़ी ने लिया संन्यास!

पाकिस्तान क्रिकेट को झटका, इस महान खिलाड़ी ने लिया संन्यास!

पाकिस्तान की महिला क्रिकटर सना मीर ने क्रिकेट से सन्यास का ऐलान किया है। सना ने 33 वर्ष की उम्र में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।

न्यूज़ ट्रैक हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, पाक की तरफ से क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर सना के नाम पर लगातार नौ वर्षों तक आईसीसी के टॉप-20 गेंदबाजी में जगह बनाए रखने का अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है।

सना की ही कप्तानी में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने वन डे और टी-20 प्रारुप का अपना पहला खिताब जीता था। सना ने कहा कि, मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेने का निर्णय लिया है और इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने की श्रृंखला के लिए मैं उपलब्ध नहीं रहूंगी।

इससे पहले सना ने पाकिस्तान की अभिनेत्री माहिरा खान को एक विज्ञापन अभियान के चलते लताड़ लगाई थी। माहिरा के एक ब्यूटी प्रोडक्ट के विज्ञापन से सना खफा हो गई थीं।

सना के मुताबिक, एक लड़की की चिंता बढ़ती जा रही है कि वह बास्केटबॉल कोर्ट पर कैसी दिखेगी।

सबसे बुरी बात यह है कि युवा लड़कियों को ऐसे संदेश भेजने से हम उन्हें त्वचा के रंग या बनावट पर ध्यान देने के लिए उकसा रहे हैं। यह कहीं न कहीं बॉडी शेमिंग को बढ़ावा देता है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں