पाकिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर का निधन-सचिन तेंदुलकर ने जताया दुख,देखिए

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर अब्दुल कादिर का 63 वर्ष की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट के कारण इंतकाल हो गया था। जिनकी मौत पर दुनियाभर से क्रिकेटरों ने दुख जताया है,और श्रधांजलि अर्पित करी है।

सचिन तेंदुलकर और अब्दुल कादिर का रिश्ता बहुत पुराना है,16 साल के सचिन ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा पाकिस्तान का ही किया था। उन्होंने एक प्रदर्शनी मैच में कादिर की गेंदबाजी पर कई करारे शॉट खेले थे। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘अब्दुल कादिर के खिलाफ खेलना याद है, वह अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में शामिल थे। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। RIP

तेंडुलकर ने साल 1989 में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। पेशावर में खेले गए एक प्रदर्शनी मैच में कादिर के एक ओवर में सचिन ने तीन छक्के लगाए थे। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। जब भारत को पांच ओवर में जीत के लिए 69 रनों की जरूरत थी तो सचिन ने आक्रामक बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने मुश्ताक अहमद के ओवर में छक्के लगाए। इसके बाद कादिर ने कहा, ‘कादिर जब बोलिंग पर आए तो उन्होंने तेंडुलकर को कहा, ‘बच्चों को क्यों मार रहे हो? मुझे छक्का मारकर दिखाओ?’ कादिर ने कहा था कि मैंने सचिन को जब पहली बार देखा था तभी लगा था कि विशिष्ट प्रतिभा हैं।

कादिर ने एक टीवी शो में बताया भी था कि मैंने ओवर खत्म होने के बाद सचिन के पास जाकर कहा था कि यह कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं है तुम मुझे अगले ओवर में छक्का मारने का प्रयास करो। इससे तुम्हारा भी नाम हो जाएगा।

सचिन के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी टि्वटर पर कादिर की मौत पर अफसोस जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, ‘पाकिस्तान के महान स्पिनर अब्दुल कादिर के देहांत पर काफी दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’

हरभजन सिंह ने भी अपना दुख जाहिर किया है। भारतीय ऑफ स्पिनर ने लिखा, ‘अब्दुल कादिर के निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। दो साल पहले उनसे मिला था। वह ऊर्जा से भरपूर थे। एक चैंपियन बोलर, शानदार इंसान थे। आपको हमेशा मिस करेंगे। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं।’

वीवीएस लक्ष्मण ने टि्वटर पर लिखा, ‘अब्दुल कादिर के देहांत का बहुत दुख है। मैं उनके बोलिंग स्टाइल का कायल था। वह सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर में शुमार थे। उनके परिवार, मित्रों और स्नेहीजनों के लिए मेरी संवेदनाएं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading