पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों के लिए KRK ने पीएम मोदी से की यह मांग!

पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों के लिए KRK ने पीएम मोदी से की यह मांग!

हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस्लाम के अलावा अन्य धर्म के लोगों पर होने वाले लगातार अत्याचारों की खबर से बॉलीवुड के एक एक्टर का मन भर गया है और उन्होंने अब मोदी सरकार से पाकिस्तान के गैर इस्लामिक लोगों के लिए भारतीय नागरिकता देने की अपील भी की है। वे इसके चलते ट्विटर पर सुर्ख़ियों में हैं।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता कमाल आर खान हमेशा से ही ट्विटर पर एक्टिव पाए जाते हैं और वे हर समसामयिक मुद्दे पर और हर हालिया रिलीज फिल्म पर अपनी राय जरूर देते ही रहते हैं।

हालांकि अब KRK एक नई वजह से चर्चा में चल रहे हैं। एक समय में पीएम मोदी का विरोध करने वाले KRK द्वारा मोदी सरकार से एक मानवीय अपील की गई है।

अपने हालिया ट्वीट में KRK द्वारा भारत सरकार को संबोधित करते हुए एक भावुक संदेश लिखा है और ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि पाकिस्तान में रह रहे हिंदू, सिख और ईसाई धर्म के लोगों को भारतीय नागरिकता दें जिससे कि वह यहां आराम से रह सकें।

वह पाकिस्तान जैसे देश में शांति से नहीं रह सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले कमाल कश्मीर के लिए पाकिस्तान से बॉर्डर पर लड़ने की इच्छा जताने वाले ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में थे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں