पटना का पुराना वीडियो कश्मीर के लोगों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज बताकर शेयर

एक वीडियो, जिसमें पुलिस को लोगों की भीड़ पर लाठी चार्ज करते हुए देखा जा सकता है, सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ लोगों को टोपी पहने हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो के साथ साझा किया जा रहा संदेश है, “कश्मीर मे प्रसाद बांटना शुरू” जिससे यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि कश्मीर के लोगों को पुलिस बेरहमी से पीट रही है। पूरन थालौर कोलिया के पोस्ट को इस लेख के लिखे जाने तक 5700 से ज़्यादा बार देखा जा चूका है।

 

कश्मीर मे प्रसाद बटना शुरू

Posted by Puran Thalor Koliya on Tuesday, 6 August 2019

फेसबुक पर कई लोगों ने इस वीडियो को एक समान दावे से पोस्ट किया है।

2015, पटना का वीडियो

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो साल 2015 में पटना में एक प्रदर्शन रैली का है और हाल में कश्मीर के हालात से इसका कोई संबंध नहीं है। दरअसल बिहार के मदरसा शिक्षकों ने करीब 2,500 मदरसा की हालत में सुधार की मांग के साथ पटना के गर्दनीबाग स्टेडियम में प्रदर्शन किया था, तभी पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये प्रदर्शनकारी ‘ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत’ (AIMMM) और मदरसा शिक्षकों के समर्थक थे, जिन्होंने कथित तौर पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर मुख्यमंत्री के घर जाने की कोशिश की थी।

इस घटना की रिपोर्ट उस समय इंडिया टीवी ने भी की थी।

अंत में, बिहार के पटना से मदरसा शिक्षकों के विरोध का तीन साल पुराना वीडियो जम्मू-कश्मीर में हालिया घटनाक्रम के बाद इस दावे से शेयर किया गया कि पुलिस कश्मीर के लोगों को बेरहमी से पीट रही है।

The post पटना का पुराना वीडियो कश्मीर के लोगों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज बताकर शेयर appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading