नई दिल्ली: आईसीसी विश्व कप 2019 के फाईनल मुक़बाले ने क्रिकेट फैंस की साँसे रोक दी थी,इस खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड विजय हुई है,इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स् पर हुआ फाइनल मुकाबला टाई पर खत्म हुआ. इसके बाद सुपरओवर खेला गया और वो भी टाई समाप्त हुआ।
हालांकि आईसीसी के नियम के मुताबिक ज्यादा बाउंड्री लगाने की वजह से इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया. आईसीसी के इसी नियम की वजह से अब उसपर सवाल खड़े हो रहे हैं. बड़े-बड़े क्रिकेट दिग्गजों ने इंग्लैंड की जीत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर आईसीसी से पूछा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस तरह के मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीम को विजेता कैसे घोषित किया जा सकता है. ये मैच टाई होना चाहिए था. मैं न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को रोमांचक फाइनल के लिए बधाई देता हूं. दोनों ही टीमें विजेता हैं।
Don't understand how the game of such proportions, the #CWC19Final, is finally decided on who scored the most boundaries. A ridiculous rule @ICC. Should have been a tie. I want to congratulate both @BLACKCAPS & @englandcricket on playing out a nail biting Final. Both winners imo.
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 14, 2019
इंग्लैंड क्रिकेट टीम का विश्व विजेता बनने का सपना आखिरकार बेहद नाटकीय अंदाज में 44 साल बाद पूरा हो गया. इंग्लैंड ने आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर से मात दे पहली बार विश्व विजेता का तमगा हासिल किया है और इतिहास रचा।
England, oh what a win last night to lift the #CWC19 …gotta feel for New Zealand as well, they won hearts. Never watched a game of cricket like this. Incredible scenes at Lord's. Almost lost my voice. Final review of this World Cup in this episode of Castrol Activ #AakashVani. pic.twitter.com/omsktJZUTa
— Aakash Chopra (@cricketaakash) July 15, 2019
इंग्लैंड को जीतने के लिए न्यूजीलैंड से 242 रनों की चुनौती मिली थी, लेकिन बेन स्टोक्स की नाबाद 84 और जोस बटलर की 59 रनों की पारियों के बाद भी इंग्लैंड 50 ओवरों में 241 रनों पर ऑल आउट हो गई और दोनों टीमों का स्कोर टाई रहा।
Two consecutive finals. Losing the finals because of fewer boundaries in a TIED game. It’s impossible not to feel for NZ. Tough luck, guys. You won a lot of hearts. #CWC19 #EngvNZ
— Aakash Chopra (@cricketaakash) July 14, 2019
मैच सुपर ओवर में गया. ये वर्ल्ड कप इतिहास में पहला मौका था, जहां खिताब का विजेता सुपर ओवर से तय हुआ. इंग्लैंड ने सुपर ओवर में 15 रन बनाए और कीवी टीम के सामने 16 रनों का लक्ष्य रखा. सुपर ओवर में न्यूजीलैंड जीतती दिख रही थी. उसे आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे लेकिन बना एक रन और स्कोर बराबर हो गया. ऐसे में इंग्लैंड को इस मैच में न्यूजीलैंड से ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के कारण जीत मिली।