नई दिल्ली: जस्टिस मोहम्मद रफीक में बुधवार को मेघालय हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के पद पर राज्यपाल तथागत रॉय ने राजभवन में गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस नियुक्ति से पहले, रफीक राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश थे। उन्होंने अजय कुमार मित्तल की जगह ली, जो अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं।
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा और उनका मंत्रिपरिषद, मेघालय हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस हमरसन सिंह थंगखीव, मुख्य सचिव पी.एस. थंगखीव और कई सरकारी अधिकारीगण शपथ ग्रह समारोह में उपस्थि थे।

राजसथान के चुरू में जन्मे रफीक ने 1984 में अपनी लॉ प्रैक्टिस शुरू की थी। उन्होंने कानून की लगभग सभी शाखाओं में राजस्थान हाईकोर्ट में विशेष रूप से प्रैक्टिस की। उन्होंने 1999 से 2006 तक एक वकील के रूप में कार्य किया।

उन्हें भारतीय संविधान, सेवा, भूमि अधिग्रहण, कर और कंपनी कानून मामलों के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। 2008 में, उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। रफीक ने दो बार राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source