नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को जेडीयू से निकला!

नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को जेडीयू से निकला!

जनता दल यूनाइटेड ने आज प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी से निकाल दिया है। उन पर यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण की गई है।

 

https://platform.twitter.com/widgets.js

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, बुधवार को ही नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोला था और कहा था कि जिसको पार्टी से बाहर जाना है वो जा सकता है।

 

उनके इस बयान के बाद से माना जाने लगा था जेडीयू उनके ऊपर कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रशांत किशोर को अमित शाह के कहने पर ही पार्टी में शामिल किया गया था। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद प्रशांत किशोर ने पलटवार किया था।

 

उन्होंने कहा कि पार्टी में मुझे लेने को लेकर नीतीश कुमार ऐसे झूठ कैसे बोल सकते हैं, आपने एक नाकाम कोशिश की है और मेरा रंग आपके जैसा नहीं है।

 

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विवाद सामने आने के बाद प्रशांत किशोर को अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने उन्हें करॉना वायरस’ करार दिया था।

 

जेडीयू के वरिष्ठ नेता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘कोरोना वायरस’ करारदिया। उन्होंने कहा कि वे जहां जाना चाहते हैं, वहां जाएं।

 

उन्हें भी इस कोरोना वायरस के जाने से बड़ी खुशी होगी। इससे पहले भी उन्होंने ट्वीट करके प्रशांत काे नसीहत देते हुए ट्वीट किया था कि अपने कद को देखकर बात करें।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading