एन आर सी सी ए ए और एनपीआर के विरोध में सेल्फी टिक टॉक आंदोलन बे मुद्दत आंदोलन का दूसरा दिन

निज़ाम साजिद अकोला- एनआरसी सी ए ए और एनपीआर के विरोध में पूरे देश में गर्मा गर्मी का माहौल शुरू है इसी के साथ अकोला में जिलाधिकारी कार्यालय पर एनआरसी सी ए ए और एनपीआर के विरोध में जेएसएस की ओर से बे मुद्दत धरना आंदोलन जारी है इस इस आंदोलन को महात्मा गांधी व बाबासाहेब आंबेडकर वाला नाम सत्याग्रह दिया गया है

इस आंदोलन में आज विचित्र तरीके से टिक टॉक सेल्फी आंदोलन किया जिसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस सेल्फी टिक टॉक आंदोलन में एनआरसी सी ए और एनपीआर के खिलाफ अपना निषेध दर्ज करवा कर हजारों लोगों ने सेल्फी ली और टिक टॉक वीडियो बनाएं और सोशल नेटवर्किंग पर इसे वायरल किए इस अनोखे आंदोलन को नागरिकों ने खूब सराहना की और आने वाले समय में सत्याग्रह आंदोलन में क्या होता है इस तरह की नजर नागरिकों की दिखाई दे रही है इस आंदोलन को सफल बनाने में नागरिकों को इस मुद्दे पर नजर रखने के लिए वक्तव्य प्रोग्राम का भी आयोजन किया

गया जिसमें मौलाना नदीम और एडवोकेट नजीब शेख को आमंत्रित किया गया था उन्होंने नागरिकों के सामने एनआरसी और सी ए ए एनपीआर ची संपूर्ण माहिती रखी और इस कानून का विरोध दर्ज करवाया इस आंदोलन को सफल बनाने में रेखा चौहान,

अर्शिया अंजुम,रज़िया शेख, हुस्ना अफ़रोज़, तनवीर अहमद खान नोमान खान इसरार शाह, मौलाना नदीम शेख ,इरफान खान,हैदर शाह,मोहम्मद शोएब आसिफ अहमद खान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading