निर्भया के दोषियों के लिए फ्रेस डेथ वारंट जारी, 3 मार्च को दी जायेगी फांसी!

निर्भया के दोषियों के लिए फ्रेस डेथ वारंट जारी, 3 मार्च को दी जायेगी फांसी!

निर्भया गैंगरेप केस के दोषियों को फांसी दिए जाने के लिए एक बार फिर डेथ वारंट जारी कर दिया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को लगभग एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद डेथ वारंट जारी किया। अब निर्भया के दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, आपको बताते जाए कि सुप्रीम कोर्ट में निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने और विनय की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो गई है।

 

विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने विनय को मानसिक तौर पर असंतुलित बताया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने विनय की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद इस बात को खारिज कर दिया है।

 

फिलहाल दोषियों के पास बचाव के सारे विकल्प खत्म हो गए हैं। सिर्फ पवन के पास विकल्प बचा है, लेकिन पवन ने अभी तक कोई याचिका नहीं लगाई है।

 

पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई से पहले निर्भया की मां ने बताया था कि कई तारीखें (कोर्ट की सुनवाई की) आ चुकी हैं और अभी तक नया डेथ वारंट जारी नहीं किया गया है।

 

हम हर सुनवाई में नई उम्मीद के साथ जाते हैं.दोषियों के वकील हर रोज नई रणनीति का इस्तेमाल करते हैं, मैं नहीं कह सकती कि आज क्या होगा, लेकिन मैं आशान्वित हूं।

 

इस मामले में दोषियों को फांसी पर अलग-अलग लटकाने की मांग वाली केंद्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 20 फरवरी को सुनवाई करेगा।

 

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में साफ किया है कि इससे निचली अदालत की कार्रवाई बाध्य नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट को कहा कि 17 फरवरी को होने वाली सुनवाई वो अपनी मेरिट के आधार पर करे। इसका मतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट अगर चाहे तो आज नया डेथ वारंट जारी कर सकती है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading