‘ना पासपोर्ट ना बर्थ-सर्ट‍िफिकेट’ मामले पर स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब

‘ना पासपोर्ट ना बर्थ-सर्ट‍िफिकेट’ मामले पर स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से अधि‍क पॉलिटिकल बयानबाजी को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. कभी वे ट्रोलर्स के निशाने पर तो कभी ट्रोलर्स उनके निशाने पर रहते हैं. स्वरा कभी भी जवाब देने से पीछे नहीं हटी और हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

https://platform.twitter.com/widgets.js

दरअसल, पिछले दिनों स्वरा भास्कर ने नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (NRC) बिल का विरोध किया था. इसके बाद ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर लेते हुए उनका एक वीडियो वायरल कर दिया था. वीडियो में स्वरा सरकार के CAA/NRC बिल पर तंज कसते हुए कहती हैं, ‘मेरे पास ना बर्थ सर्ट‍िफिकेट, ना पासपोर्ट और ना ही जमीन के कागजात, तो कल को अगर मेरा नाम NRC से छूट गया तो…’

https://platform.twitter.com/widgets.js

उनके इस वीडियो को ट्रोल करते हुए ट्रोलर्स ने कहा था कि स्वरा उन दुर्लभ भारतीयों में से हैं जो बिना पासपोर्ट के विदेश घूम चुकी हैं. वहीं किसी ने कहा कि कौन है ये स्वरा भास्कर जो बिना बर्थ सर्ट‍िफिकेट प्रूफ, पासपोर्स के रह रही हैं. एक ट्रोलर ने स्वरा को लापरवाह और अनपढ़ होने तक उदाहरण बता दिया.

https://platform.twitter.com/widgets.js

इन ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए स्वर भास्कार  ने कहा, ‘इन लोगों को बस निराधार हमला ही करना आता है. हम विरोध करना जारी रखेंगे और उम्मीद है #Bollywood भी खुद को कानून के अनैतिक संवैधानिक और अमानवीय सेट के लिए प्रचार का जरिया बनने की अनुमति नहीं देगा.’

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading