नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ रविवार को मुंबई एक प्रदर्शन में शामिल हुए। महेश भट्ट ने कहा कि समय आ गया है कि लोग एकजुट हों और संदेश दें कि यह देश हर किसी का है।

यह विरोध बैठक मुंबई में डॉ बी आर आंबेडकर के घर ‘राजगृह में आयोजित की गई थी जहां भट्ट के साथ कांग्रेस नेता संजय झा समेत अन्य शामिल हुए। महेश भट्ट ने यहां आए लोगों को संबोधित किया, ‘समय है कि लोग खड़े हों और कहें कि यह देश हम सबका है और यह हम सभी की ताकत एवं इच्छा है जिसे अंतत: अभिव्यक्त किया जा रहा है’

उन्होंने कहा, ‘वह मोड़ आ गया है, भारत ने रविवार सुबह यह स्पष्ट कर दिया है। यहां आप सबका जुटना इस बात का सबूत है कि भारत की आत्मा जिंदा है।’
फिल्मकार ने आगे कहा, ‘आज हम खुद को भारत के मूल विचार के प्रति समर्पित करते हैं जिसका इस पवित्र ग्रंथ में हमारे पूर्वजों ने जिक्र किया है और जिसकी हम सब कसम खाते हैं।’
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source