
मुस्लिम बहुल देशों के संगठन ने संशोधित नागरिकता कानून पर चिंता जताई है। इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने रविवार को कहा कि वह भारत में मुसलमानों को प्रभावित करने वाले ताजा घटनाक्रमों की नजदीक से निगरानी कर रहा है। इसके साथ ही संगठन ने संशोधित नागरिकता कानून एवं अयोध्या फैसले पर चिंता जाहिर की है। इस्लामिक सहयोग संगठन पाकिस्तान समेत 57 देशों के मुस्लिम बहुल देशों का संगठन है।
ओआईसी ने संक्षिप्त बयान जारी कर कहा, ‘इस्लामिक सहयोग संगठन सचिवालय भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों को प्रभावित करने वाले ताजा घटनाक्रमों की नजदीक से निगरानी कर रहा है।’
बयान में कहा गया है कि इस्लामिक देशों के निकाय ने भारत में हाल ही में आए संशोधित नागरिकता कानून तथा अयोध्या मामले पर चिंता जताई है। ओआईसी ने भारत सरकार से देश के मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके धार्मिक स्थालों की सुरक्षा करने का आग्रह किया है।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK