नहीं, 2000 रु के नोट हटा कर 1000 रु के नए नोट चलन में नहीं लाए जायेंगे

क्या भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) 31 दिसंबर, 2019 से 2000 रुपये के नोट को बंद कर रहे है? क्या 1 जनवरी, 2020 से केंद्रीय बैंक 1000 रूपये के नए नोट चलन में लाएंगे? सोशल मीडिया और व्हाट्सअप पर वायरल संदेश के अनुसार, RBI इन नए बदलावों को करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वायरल संदेश के अनुसार, “*भारतीय रिज़र्व बैंक* 1 जनवरी 2020 को 1000/ – रुपये के नए नोट जारी कर रही है। रिज़र्व बैंक 2000 रु* के सभी नॉट बंद करने जा रही है। आप 50,000 रु तक के नोटों को बदल सकते है तो जल्द से जल्द अपने 2000 रु के नॉट को बदलना शुरू कर दे। *31 दिसंबर 2019 के बाद अपने 2000 रु के नोटों को बदल नहीं सकते है।*” (अनुवाद)

*Central Reserve Bankof India..*
Releasing new
Rs.1000/- notes on 1st January 2020.

*Reserve Bank taking back all the…

Posted by Umakant Mehta on Monday, 2 December 2019

कई फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने इस संदेश को साझा किया है। यह संदेश अक्टूबर 2019 से ट्विटर पर भी साझा किया जा रहा है।

कई पाठकों ने इस जानकारी की पड़ताल करने के लिए हमे व्हाट्सअप पर अनुरोध भेजे है।

तथ्य जांच: झूठा दावा

सोशल मीडिया और व्हाट्सअप पर प्रसारित यह जानकारी, गलत है। 2000 रु के नोट पर प्रतिबंद लगाने की जानकारी की पड़ताल पहले भी ऑल्ट न्यूज़ द्वारा की गई है, जिसमें हमने इसे गलत पाया था। RBI ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

RBI द्वारा की गई कोई भी जानकारी को उनकी अधिकृत वेबसाइट पर साझा किया जाता है, लेकिन इस विषय से सम्बंधित कोई भी सूचना हमें उनकी वेबसाइट पर नहीं मिली। इसके अलावा, RBI के संचार विभाग ने भी हमे इस बात की पुष्टि की कि प्रसारित दावा गलत है।

इस समान जानकारी को पहले आज तक चैनल के स्क्रीनग्राफ को फोटोशॉप करके प्रसारित किया गया था।

वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर ने 3 दिसंबर को राज्यसभा में लिखित एक प्रश्न के जवाब में बताया था कि, सरकार की तरफ से 2000 रु के नोट हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “31.03.2019 को भारतीय रिज़र्व बैंक के वार्षिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंत्री ने आगे बताया था कि 2000 रु के नोट का चलन ( ₹6,582 बिलियन) कुल नॉट के चलन ( ₹21,109 बिलियन) का 31.18% है।” (अनुवाद)

इसके अतिरिक्त, यह दावा कि 1000 रूपये के नई नोट भी चलन में आएंगे, गलत है। इससे पहले भी व्यापक रूप से  एक 1000 नोट की कलाकृति इस दावे से चलन में 1000 रु के नए नोट है, जिसे ऑल्ट न्यूज़ ने इस लेख में ख़ारिज किया था।

The post नहीं, 2000 रु के नोट हटा कर 1000 रु के नए नोट चलन में नहीं लाए जायेंगे appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading