एक सिख ट्रक ड्राइवर के बाल पकड़ कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें दावा किया गया है कि पीड़ित को मारने वाले व्यक्ति उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्या के भतीजे हैं।
इलाहाबाद मे उप मुख्यमंत्री केशव मोर्या के भतीजे ने ट्रक चालक की पगड़ी उतार कर बेरहमी से पीटा सिक्ख धर्म के चालक ने कहा जितना मारना है मार लो पर मेरे बाल ना खोलो पर सत्ता के नशे मे चूर नेता ने बाल पकड़ कर घसीट घसीट कर मारा………….@BhavikaKapoor5 pic.twitter.com/kKSJz1XYQ7
— GAURAV-INC™️ (@INC_GAURAV_) August 18, 2019
वीडियो के साथ साझा संदेश है –“इलाहाबाद मे उप मुख्यमंत्री केशव मोर्या के भतीजे ने ट्रक चालक की पगड़ी उतार कर बेरहमी से पीटा सिक्ख धर्म के चालक ने कहा जितना मारना है मार लो पर मेरे बाल ना खोलो पर सत्ता के नशे मे चूर नेता ने बाल पकड़ कर घसीट घसीट कर मारा”।
फेसबुक और ट्विटर पर यह वीडियो वायरल है।
सच क्या है?
ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह वीडियो 2016 में जम्मू में हुई एक घटना का है।

पीड़ित व्यक्ति हरविंदर सिंह को प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति का नाम वानी गुप्ता है। dailysikhupdates.com वेबसाइट के मुताबिक, गुप्ता को पुलिस ने हत्या के प्रयास और धारा 341, 323, 295, 307 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित व्यक्ति का इलाज करवाया गया और उसकी तबियत में सुधार है।

यह FIR की कॉपी है जिसे, खालासफोर्स ने साझा किया है।

इस महीने में हमने देखा कि कई पुराने और असंबधित वीडियो और तस्वीरों को गलत दावे से प्रसारित किया गया है। इस तीन साल पुरानी घटना के वीडियो को साझा करके एक राजनैतिक पर निशाना साधाने का प्रयास किया गया।
The post नहीं, सिख ड्राइवर को प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के भतीजे नहीं हैं appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source