प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसी महिला के सामने झुककर अभिवादन करते हुए एक तस्वीर इस दावे से साझा की जा रही है कि यह महिला गौतम अदानी की पत्नी प्रीती अदानी है। तस्वीर के साथ वायरल संदेश के अनुसार, “भाइयो यह महिला उद्योगपति अडानी की पत्नी है जो इंसान झुका हुआ (बिका हुआ) है, वो हमारे देश का PM है” फेसबुक पर विजय अरोरा द्वारा की गई पोस्ट को 800 से ज़्यादा बार साझा किया जा चूका है।

कई अन्य व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं ने इस तस्वीर को ट्विटर पर समान दावे से साझा किया है।
@nikku_yadav_ji @priyankasinghsp @yadavsn319 @yadavshyamSP @YRBSamajwadi @sanjayamethiSP @raiashokyadav @raiashokyadav @Yogendr25095627 @PilotSuryasen @PilotSuryasen @yadavkanchansp @IamNishaYa_ @dnyadav यह महिला उद्योगपति अडानी की पत्नी है…
झुकी हुई गर्दन को पहिचाने ज़रा… pic.twitter.com/zQkGgxJvI2— Subhash Yadav (@Subhash35065741) October 15, 2019
कम से कम नवंबर 2014 से यह तस्वीर समान दावे से प्रसारित है।
तथ्य जांच
गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च में पता चला कि तस्वीर में दिख रही महिला कर्नाटक के एक शहर तुमकुर या तुमकुरु की मेयर है। ऑल्ट न्यूज़ को सितंबर 2014 से एक रेडिट पोस्ट मिली, जिसमें शीर्षक के साथ समान तस्वीर साझा की गई थी –“मोदी तुमकुर की मेयर का अभिवादन कर रहे है (इसरो को छोड़ने के बाद फूडपार्क का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे)“-अनुवादित।

इसके अलावा, राहुल कौशिक की एक ट्वीट के मुताबिक तस्वीर में दिख रही महिला तुमकुर शहर की मेयर गीता रुद्रेश है।

ऑल्ट न्यूज़ 25 सितंबर, 2014 की एक अखबार क्लिप को ढूंढ पाया जिसमें समान तस्वीर को प्रकाशित किया गया था। तस्वीर के नीचे दिए गए कैप्शन में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फूड पार्क के उद्घाटन के लिए बुधवार को तुमकुर पहुंचने पर मेट्रोपॉलिटन मेयर गीता रुद्रेश उनसे मिली।

अंत में, हमनी अपनी जांच में पाया कि कर्नाटक के तुमकुर शहर की तत्कालीन मेयर के सामने अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरानी तस्वीर को सोशल मीडिया में इस दावे से साझा किया गया कि यह महिला गौतम अदानी की पत्नी प्रीती अदानी है।
The post नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने गौतम अदानी की पत्नी को झुककर नमस्कार नहीं किया appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source