नरेंद्र मोदी के साथ छोटा राजन को दिखाते हुए फॉटोशॉप तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को एक साथ दिखाया गया है। तस्वीर में क्लीन शेव, युवा नरेंद्र मोदी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। मोदी से दो कदम पीछे सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति को देखा जा सकता हैं, जिन्हें छोटा राजन बताया जा रहा है।

मोदी जी ने दरियादिली दिखाई
अपने पुराने गरीब दोस्त छोटा राजन के भाई को विधान सभा की टिकट दी
कृष्ण और सुदामा की दोस्ती अमर रहे

Posted by Devender Wadera on Thursday, 3 October 2019

इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है, “मेरे मुन्ना भूल न जाना,मेरे दूध का कर्ज निभाना।” इस संदेश से यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि पीएम मोदी छोटा राजन के समर्थन में हैं। यहाँ यह ध्यान देने वाली बात है कि राजन के भाई, दीपक निखलजे को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने आगामी विधानसभा चुनाव की टिकट दी थी लेकिन बाद में खबर आई कि वो अब चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।। आरपीआई भाजपा की सहयोगी पार्टी है।

इस तस्वीर में चार लोगों को देखा जा सकता है, तीन लोगों को नाम के साथ दिखाया गया है। दाहिनी तरफ पीछे खड़े व्यक्ति को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बताया गया है। फ़ेसबूक के अलावा यह तस्वीर ट्विट्टर पर भी साझा की गयी है।

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यह तस्वीर साल 2015 से प्रसारित है।

फोटोशॉप तस्वीर

यह एक फॉटोशॉप तस्वीर है। असली तस्वीर में छोटा राजन नहीं है। गूगल पर तस्वीर की रिवर्स-सर्च करने पर हमें 26 सितंबर, 2014 को टाइम्स ऑफ इंडिया के लेख में असली तस्वीर मिली। यह लेख 1990 के दशक में नरेंद्र मोदी की USA यात्रा के बारे में थी। मोदी के पीछे दिख रहे व्यक्ति छोटा राजन नहीं बल्कि एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं।

बायीं तरफ दिख रहे व्यक्ति (नरेंद्र मोदी के दायीं तरफ) के चेहरे को फॉटोशॉप कर बदला गया है। नीचे दी गयी तस्वीर में असली और फॉटोशॉप तस्वीर की तुलना दी गयी है।

यह दोहराया जा सकता है कि पीएम मोदी और छोटा राजन को एक फ्रेम में दिखाने के लिए एक पुरानी तस्वीर को फॉटोशॉप कर शेयर किया गया है। असली तस्वीर 1993 की है, जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन मौजूद नहीं है।

The post नरेंद्र मोदी के साथ छोटा राजन को दिखाते हुए फॉटोशॉप तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading