देवबन्द के रेलवे स्टेशन मास्टर की बेटी निशा अली बनी जज,कहा समाज को न्याय दिलाऊंगी,देखिए

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर देवबन्द का नाम दुनियाभर में मशहूर है,लेकिन पीसीएस जे के परिणाम आने के बाद देवबन्द रेलवे स्टेशन मास्टर(अधीक्षक)इकराम अली की बेटी निशा अली ने भी देवबन्द का नाम रौशन किया है।

निशा अली ने उत्तर प्रदेश पीसीएस जे 2018 की परीक्षा में 384 वीं रैंक प्राप्त कर देवबंद व परिवार का मान बढाया है। निशा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने निशा के घर पंहुचकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उत्तर प्रदेश पीसीएस जे 2018 की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली देवबंद की होनहार बेटी के पिता इकराम अली पिछले काफी समय से देवबंद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पद पर कार्यरत है। निशा की हाईस्कूल तक की शिक्षा देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल में हुई। उसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट व एलएलबी की शिक्षा अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से प्राप्त की।

निशा का पीसीएस जे परीक्षा में दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। इससे पूर्व 2016 में हुई यूपी पीसीएस जे परीक्षा में निशा सफलता नही प्राप्त कर सकी थी दो भाई बहनों में बड़ी निशा अली ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अल्लाह, अपने माता पिता व गुरूजनों को दिया हैै।

निशा ने कहा कि उनका उद्देश्य पीडि़तों को न्याय देते हुए समाज की सेवा करना रहेगा। निशा के पिता स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि उन्होंने बेटी को शिक्षा सुविधा देने में कभी भेदभाव नही किया। बेटे की तरह ही बेटी को भी वह सब सुविधाएं उपलब्ध कराई जिसकी उसे आवश्यकता थी।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading