दुश्मनों के खिलाफ़ तुर्की ने इस खतरनाक मिसाइल का उपयोग करने का ऐलान किया!

दुश्मनों के खिलाफ़ तुर्की ने इस खतरनाक मिसाइल का उपयोग करने का ऐलान किया!

तुर्की के राष्ट्रपति ने धमकी दी है कि अगर कोई अंकारा पर हमला करेगा तो तुर्क सेना एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली से उसका जवाब देगी।बुधवार को तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, तुर्की ने अपनी सुरक्षा के लिए रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली ख़रीदी है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, अंकारा ने वाशिंगटन को भी चेतावनी दी है कि वह ऐसा कोई भी क़दम उठाने से बचे, जिससे द्विपक्षीय रिश्तों को नुक़सान पहुंचे। अमरीका ने तुर्की को धमकी दी है कि अगर उसने रूस से एस-400 प्रणाली ख़रीदी तो उसे इसकी भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

बुधवार को ही तुर्क विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हामी एकसोय ने एस-400 के मुद्दे पर व्हाइट हाउस के एक बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, हम अमरीका से चाहते हैं कि कोई भी ग़लत क़दम उठाने से बचे, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को नुक़सान पहुंचे।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں