दुनिया को संदेश देने की जरूरत है पाकिस्तान हमेशा कश्मीर के साथ खड़ा रहेगा- इमरान ख़ान

दुनिया को संदेश देने की जरूरत है पाकिस्तान हमेशा कश्मीर के साथ खड़ा रहेगा- इमरान ख़ान

पाकिस्तान को दुनिया को यह संदेश देने की जरूरत है कि उनका देश हमेशा कश्मीर के साथ खड़ा रहेगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यहां कश्मीरियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए ‘मानव श्रृंखला’ कार्यक्रम की अगुवाई की। पाकिस्तान भर में ‘कश्मीर दिवस’ मनाया गया। जियो न्यूज के मुताबिक, शुक्रवार को इस्लामाबाद में डी-चौक से कन्वेंशन सेंटर तक कई किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री खान ने इस अवसर पर कहा कि पाकिस्तान को दुनिया को यह संदेश देने की जरूरत है कि उनका देश हमेशा कश्मीर के साथ खड़ा रहेगा।

राजधानी में समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मीडिया हांगकांग में विरोध प्रदर्शन को लोकतांत्रिक स्वतंत्रता के एक आंदोलन के रूप में पेश कर रहा है जबकि कश्मीर मुद्दे की अनदेखी कर रहा है।

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, सीनेट चेयरमैन सादिक संजरानी, जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री जर्तज गुल, सूचना व प्रसारण मामलों में प्रधानमंत्री की सलाहकार फिरदौस आशिक एवान, कश्मीर मामले और गिलगित-बाल्टिस्तान के मंत्री अली अमीन गंडापुर भी श्रृंखला का हिस्सा थे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں