दुनिया की सबसे मशहूर कनाड़ाई ब्लॉगर ‘रोज़ी गेब्रियल’ ने अपनाया इस्लाम, पढ़िए पूरी कहानी

नई दिल्ली: दुनियाभर में मशहूर कनाड़ा ट्रैवल ब्लॉगर और मोटर साईकिलस्ट रोज़ी गेब्रियल ने इस्लाम धर्म क़ुबूल करने के अपने मुसलमान होने का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

रोज़ी गेब्रियल के इस्लाम कुबूल करने की खबर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं,रोज़ी ने तमाम अफवाहों को विराम देते हुए अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर इस बात का ऐलान कर दिया है।

रोज़ी ने अपने ऑफिशियल वेरिफाइड अकाउंट से अपने हाथों में पवित्र कुरआन पाक की एक तस्वीर अपलोड करी है और अपने मुसलमान होने का ऐलान किया है।

रोजी ने अपने लंबे कैप्शन में लिखा कि 2019 उनके जीवन का सबसे मुश्किल साल था जिसमें उन्होंने कई मुश्किल फैसले लिए।

उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने लिखा कि मैंने अपने जीवन में हमेशा दुःख और गुस्से में भगवान से शिकायत की है, ‘मुझे क्यों लुभाया जाता है?

उन्होंने लिखा: ‘मैंने आध्यात्मिकता में अपने डर का समाधान खोजा और 4 साल पहले अपने धर्म से दूर चला गया। ‘

ब्लॉगर ने लिखा है कि मैं अपने जीवन में क्रोध और संकट से छुटकारा पाना चाहती थी कि क़ुदरत ने मुझे पाकिस्तान भेजा जहाँ मुझे मेरी मंजिल मिली।

उन्होंने लिखा कि पिछले 10 सालों से मैंने मुस्लिम दुनिया में बिताया है और मुझे जो सबसे महत्वपूर्ण लगा वह था शांति।

दुर्भाग्य से, इस्लाम दुनिया में गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, रोजी ने लिखा है। रोजी ने कहा कि इस्लाम का सही अर्थ शांति, मानवता और समानता है। रोजी ने कहा कि मैं अब आधिकारिक रूप से एक मुस्लिम हूं।

अपनी पोस्ट के अंत में, उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि यदि इस संबंध में उनके कोई प्रश्न हैं, तो वे टिप्पणी कर सकते हैं और पूछ सकते हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading